पर्यावरण संरक्षण के लिए हाथ से मिले हाथ

DARJEELING/KALIMPONG, जागरण टीम : विश्व पर्यावरण दिवस पर नदियों, पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने और इसमें प्रदूषण को नहीं घुलने देने के लिए लोगों के हाथ से मिले। विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकाली गई, संकल्प दोहराए गए और तय हुआ कि इस संकल्प को जाया नहीं होने दिया जाएगा। इसमें बच्चों से लगायत शिक्षकों के साथ विद्वानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे दिन पर्यावरण संरक्षण के नारे कानों में सुनाई देते रहे।
हमारे दार्जिलिंग संवाददाता के अनुसार : यहां विभिन्न क्षेत्रों में पौधे रोपने का कार्यक्रम पूरे दिन कई संस्थाओं ने किया। इस बीच रेडक्रास सोसाइटी और प्रेस गील्ड दार्जिलिंग की ओर से पौधे रोपे गए। गोजमुमो टाउन कमेटी और जुल्बो के तत्वाधान में पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया।
हमारे कालिम्पोंग संवाद सूत्र के अनुसार : यहां अलग-अलग संस्थाओं व संस्थानों की ओर से विविध आयोजन हुए। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से रामकृष्ण मंच में ओर से सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महात्मा परमसीता नंद जी ने कहा कि पर्यावरण समस्या के लिए इस समय सभी लोग दोषी हैं और इसे बचाने में सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि मानव मन के कारण ही प्रदूषण हो रहा है। इसे रोकने के लिए मन को साफ करना होगा। यह भी जरूरी है कि लोग अपने आत्मज्ञान को बढ़ाएं और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। हर आदमी को जीवन में भौतिक और आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, ताकि वह विकास के मायने समझ सके। समारोह में कुमार योंजन, मेघनाथ क्षेत्री, सुदर्शन क्षेत्री सहित अन्य लोग रहे। इसके अलावा समिति के युवा संगठन शहीद रोशन राई स्मृति पार्क सहित अन्य स्थानों की सफाई की गई। दूसरी ओर महकमा अधिकारी तथा कालिम्पोंग संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में सफाई कार्यक्रम का आयोजित हुआ। इसमें महकमा अधिकारी सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी सफाई कार्यक्रम के तहत विभिन्न सड़कों की सफाई की। दूसरी ओर विज्ञान केंद्र और नर्सरी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रैली निकाली गई और विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने हरियाली के आवाज बुलंद की। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई और पर्यावरण के प्रति अपने भाव को छात्रों ने चित्रों में उतारा। विज्ञान केंद्र में छात्रों को सभागार में प्रोजेक्टर पर पर्यावरण पर आधारित वृत्त चित्र दिखाया गया। इसके अलावा स्थानीय कृषक कल्याण संगठन के सभागार में पानी के सोतों और इसके संरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Read latest post filed under regional news

Post a Comment

Post a Comment

We love to hear from you! What's on your mind?

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.