KURSEONG : भूस्खलन से प्रभावित अप्पर पूर्ण शेल्पू के कुल पांच परिवार के 24 सदस्यों को इसी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक भवन में एक राहत शिविर तैयार कर रखा गया है। इसकी जानकारी कर्सियांग के बीडीओ भास्कर मोक्तान ने दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में आए भूस्खलन के कारण इन परिवार के सदस्यों को अपने घरों में रहने से खतरा दिखने लगा था। भूस्खलन के चपेट में पड़कर इन परिवार के मकानों का अवस्था खराब हो गई है और पूरे घर में दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को ध्यान में रखकर प्रभावित परिवार के सदस्यों को राहत शिविर में रखा गया है। यहां पीड़ितों को पंचायत की ओर से आवश्यक राहत सामग्री के तहत तारपोलिन आदि प्रदान किया गया है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के वैदांग झोड़ा, कर्मठ फारेस्ट विलेज आदि भसूबा इलाका होने के कारण यहां भूस्खलन के मौसम में यहां खतरे की संभावना व्याप्त रहती है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही सेंट मेरिज क्षेत्र के सीढि़ गांव में भूस्खलन के चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
-jagaran

Post a Comment
We love to hear from you! What's on your mind?