कर्सियांग, निज संवाददाता: राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कर्सियांग टीबी यूनिट के आयोजन में गुरुवार को महकमा अस्पताल परिसर में विश्व क्षयरोग दिवस मनाया गया। भरत क्षेत्री व शेखर खड़का द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में डा. एससी जैन, डा. एस मंडल, गौरी क्षेत्री, विजय सिंह सिंचुरी आदि ने क्षयरोग के नियंत्रण, लक्षण, उपचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि संशोधित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगी को पूरी तरह नीरोग कर इस रोग को फैलने से रोकना है। रोगी की सुविधा अनुसार एक साथ, एक ही जगह सीधे निरीक्षण उपचार द्वारा टीबी रोग का उपचार करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी है। इस रोग की उपचार अवधि डाक्टर के सुझाव के अनुसार 6 से नौ महीने के बीच होती है। प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में इसका उपचार मुफ्त में उपलब्ध है।
Post a Comment
We love to hear from you! What's on your mind?