Mirik 22 May(मिरिक) संवाद सूत्र : राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहाड़ पर हिंसा भड़काने की आशंका के मद्देनजर पहाड़ पर अर्द्धसैनिक बल उतारे जाने की जानकारी मिली है। यद्यपि अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उधर मिरिक में भी स्थानीय संवेदनशील को केंद्र कर सीआरपीएफ की एक टुकड़ी को उतारा गया है। जो मिरिक बाजार, कृष्णनगर सहित अन्य क्षेत्रों में गश्त लगा रही है। मिरिक पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सोनादा की घटना का प्रतिवाद
Mirik : गोजमुमो मिरिक ब्लाक कमेटी ने सोनादा की घटना का प्रतिवाद किया है। जोनल के युवा मोर्चा अध्यक्ष अरूण राई, उपाध्यक्ष योगेश गोले ने घटना से संबंधित आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना के पीछे गोरामुमो प्रमुख सुभाष घीसिंग का हाथ होने का आरोप लगाया है। स्थानीय युवा मोर्चा नेताओं ने गोजमुमो को गोरखालैंड के लिए समर्पित होने का दावा किया है।
सांगठनिक गतिविधि पर चर्चा
Mirik : गोजमुमो मिरिक टाउन व ब्लाक जोनल कमेटी की प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को हुई। जिसमें मिरिक के संयोजक फूबी राई सहित मोर्चा के सांगठनिक सचिव सामुएल गुरुंग के बीच सांगठनिक गतिविधि पर चर्चा की गई। सभा के तहत मोर्चा नेतृत्व ने पार्टी को सुदृढ़ बनाने तथा भावी कार्यो के संबंध में व्यापक चर्चा की गई।
Post a Comment