वेब इन्फो सोल्युशन आरोपी गिरफ्तार
Kalimpong(कालिम्पोंग) संवाद सूत्र: कुछ माह पूर्व वेब इफो सोल्युशन ने लाखों का घपला किया था। मार्च में एसके ग्रुप ने 62 लाख रुपये की चपत लगाई थी। जिसमें पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। जिसमें मनोज क्षेत्री, उसकी मां रीता क्षेत्री, बहन सरोजा क्षेत्री ,एलएम क्षेत्री तथा हेमंत थापा के खिलाफ दर्ज हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने रीता क्षेत्री को सात माइल स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। इन पर आईपीसी की धारा 406/420,120बी/ 34 लगाई गई है। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य आरोपियों की पुलिस सघनता से तलाश कर रही है। इसके साथ ही वेब इंफ्रो सोल्यूशन के कर्मचारियों की भी खोजबीन जारी है।
27May2011
Post a Comment