Kurseong News-जीटीए लूट का बनेगा माध्यम :गोविन्द छेत्री


Sonada/Kurseong/10 Aug. : गोरखालैंड के नाम में गोजमुमो ने बड़ा धोखा दिया है। गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन में कोई भी संवैधानिक व्यवस्था नहीं है। इससे गोरखा जाति की सुरक्षा नहीं होगा।
यह बातें क्रांतिकारी मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, सोनादा जोनल दो की ओर से टुंग-सोनादा समष्टि अंतर्गत मार्ग रेट्सहोप चाय बगान के रसिक मंच में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्रामाकपा के केंद्रीय प्रवक्ता गोविन्द क्षेत्री ने कही। उन्होंने कहा कि जीटीए केवल गोजमुमो का पैसा कमाने का माध्यम है। मोर्चा ने दस साल के 'पे बैंड' में डालकर अस्थायी कर्मचारियों के साथ भी अन्याय किया है। सीधे मायने में सभी समझ लेना चाहिए कि इस व्यवस्था से पहाड़ के विकास के नाम पर आने वाले दिनों में जमकर लूट होने वाली है और यहां की जनता सिर्फ तमाशबीन बनी रहेगी।
सभा में केंद्रीय सदस्य आरपी पाखरिन ने कहा कि गोरखा समुदाय के लोगों के साथ गोजमुमो को पारदर्शिता बरतनी चाहिए थी, लेकिन मोर्चा ने इस समुदाय के लोगों को धोखा दे दिया। सभा में नारी मोर्चा केंद्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष आशा गुरुंग व कालिम्पोंग के विधायक डा. हर्क बहादुर छेत्री द्वारा क्रामाकपा के संदर्भ में पूर्व में दिये गए वक्तव्यों का उल्लेख करते हुए इसकी जमकर आलोचना भी की गई। सभा को क्रामाकपा केंद्रीय सदस्य जन कुमार सुब्बा, आर के राई, सोनादा जोनल एक सभापति उद्धव खनाल, नारी मोर्चा की संजीता घीसिंग, पद्मा राई, एनआर सुब्बा, एमके सुब्बा, विभूति राई, शरद विरक, अशोक गजमेर आदि ने विचार व्यक्त किये। सभा का संचालन सुकदेव राई ने किया।
जागरण    
Read latest post filed under political news

Post a Comment

We love to hear from you! What's on your mind?

[blogger][facebook]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.