कालिम्पोंग में सेना की खुली भर्ती कल से


Kalimpong: स्थानीय दुरबीन मैदान में सात व आठ मई को भारतीय सेना में गोरखाओं की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए तय मानक रखे गए हैं। इसमें गोरखा समुदाय के युवक ही भाग ले सकते हैं। इसकी उम्र सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष तक रखी गई है। दो दिन तक यह भर्ती अलग-अलग स्थानों पर होगी।
पहले दिन सात मई को भर्ती के दौरान राई, लिम्बु, तमांग एवं सेवारत सैनिक भूतपूर्व सैनिक या विधवा के आश्रितों को भी सीधी भर्ती में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आठ मई को गुरुंग, मंगर, क्षेत्री, ठकुरी व अन्य जाति के लोगों को भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसमें भी आश्रितों को जगह दी जाएगी और मानकों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती का समय सुबह छह बजे से साढ़े 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद पहाड़ के अन्य क्षेत्रों में भी भर्ती प्रक्रिया होगी और जवानों को सेना में लिया जाएगा।
Read latest post filed under regional news

Post a Comment

We love to hear from you! What's on your mind?

[blogger][facebook]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.